February 24, 2026

आँखो की लाली ! ये कोरोना है या ऐलर्जी ?

आँखो लाली व खुजली , आजकल कोरोना महामारी के दिनो में हर  व्यक्ति को स्वाभाविक तौर  पर चिंतित कर देती हे कि कही ये कोरोना संक्रमण के लक्षण तो नहीं ?

आम तौर पर आजकल के मौसम में ऐलर्जी  का होना काफ़ी सामान्य हे ।आमतौर से allergic conjunctivitis में दोनो  ही आँखो में लाली , खुजली, जलन ,हल्की सूजन या चुभन  के साथ साथ जुख़ाम व छींके आने के लक्षण भी  होते हैं ।आमतौर से ऐलर्जी साल के किसी ख़ास महीने में ही होती है । 

आँखो की लाली , खुजली व पानी का आना वाइरल इन्फ़ेक्शन के लक्षण  भी हो सकते हैं लेकिन सभी वाइरल इन्फ़ेक्शन कोरोना  के कारण ही नहीं होते ।

 आँखो की लाली ,खुजली आदि conjuctivitis के लक्षण तभी कुछ चिंता का कारण हो सकते हे जबकि वो लक्षण —-बुखार ,खाँसी ,साँस का फूलना , साँस में परेशानी ,सीने में दर्द ,कमज़ोरी ,सूँघने की क्षमता में कमी , पेट की ख़राबी आदि लक्षणो से जुड़ी हो ।

घबरायें नहीं —अगर आपकी आँखो की लाली व खुजली उपरोक्त लक्षणो से जुड़ी नहीं हे तो आप ऐलर्जी या वाइरल इन्फ़ेक्शन को ठीक करने का उपाय या इलाज कर सकते हैं ।

परंतु यदि आपको आँख के लक्षणो के साथ ऊपर लिखे लक्षण भी हे तो आप अपने physician या मेडिकल डॉक्टर से सम्पर्क करें ।

अपनी आँखो की सफ़ाई , हाथो को धोते रहना , आँखो व चहरे को ना छूना आदि सावधानीयों का ध्यान रखें ।

उपरोक्त जानकारी का संदर्भ american academy of ophthalmology के ‘मरीज़ों  के लिए जानकारी ‘ से लिया गया हे । अधिक जानकारी के लिए पढ़ें –is it COVID 19 or Allergies?

Related Articles

/
February 24, 2026