Frequently asked questions (FAQs)
कंसल्टेशन फीस कितनी है और उस पर्चे से कितने दिनों तक दोबारा डॉक्टर को दिखा सकते हैं?
कंसल्टेशन फीस ₹900 है, जो 7 दिनों तक मान्य रहेगी।
अगर फॉलो-अप के लिए दोबारा आना पड़े, तो क्या दोबारा कंसल्टेशन फीस देनी होगी?
एक बार फीस देने के बाद अगले 7 दिनों तक दोबारा कोई फीस नहीं देनी होगी।
आँखों की जाँच की फीस कितनी है?
₹900/- (फॉलो-अप 7 दिनों तक मान्य)
क्या कंसल्टेशन के दौरान आँखों सेसंबंधित सभी जरूरी टेस्ट हो जाते हैं, या कुछ टेस्ट के लिए अलग से शुल्क देना होगा?
यदि किसी अन्य जाँच (टेस्ट) की आवश्यकता होती है, तो उसके लिए अलग से शुल्क देना होगा।
आईड्रॉप डालने के बाद धुंधलापन कितने समय तक रह सकता है?
न्यूनतम 2–3 घंटे और अधिकतम 10–12 घंटे।
क्या किसी दूसरे अस्पताल या आई सेंटर की कराई हुई रिपोर्ट मान्य होगी, या सभी टेस्ट आपके यहाँ ही करवाने होंगे?
यदि रिपोर्ट में बीमारी का निदान स्पष्ट है, तभी रिपोर्ट मान्य होगी; अन्यथा नहीं।
क्या डॉक्टर फोन में मौजूद रिपोर्ट की फोटो देखकर सलाह दे सकते हैं, या रिपोर्ट का प्रिंट-आउट साथ लाना जरूरी है?
दे सकते हैं, लेकिन यदि प्रिंटआउट हो तो बेहतर रहेगा।
क्या डॉक्टर आज क्लिनिक में बैठ रहे हैं या आज उनकी छुट्टी है?
इसकी जानकारी आपको वेबसाइट पर या फिर फ़ोन करने पर मिल जाएगी।
ओपीडी/क्लिनिक की टाइमिंग क्या है और डॉक्टर शाम को कितने बजे तक मरीजों को देखते हैं?
सोमवार से शुक्रवार: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे तक।
रविवार: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।
शनिवार: अवकाश।
क्लिनिक का साप्ताहिक अवकाश किस दिन होता है?
साप्ताहिक अवकाश: शनिवार।
क्या रविवार को क्लिनिक खुला रहता है?
रविवार को क्लिनिक सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खुला रहता है।
क्या डॉक्टर से मिलने के लिए पहले से अपॉइंटमेंट लेना जरूरी है, या मैं सीधे क्लिनिक आ सकता हूँ?
हाँ, लेकिन आप बिना अपॉइंटमेंट के भी आ सकते हैं।
मेरा नंबर लगभग कब तक आएगा? इस समय मुझसे पहले कितने मरीज हैं?
इसकी जानकारी आपको कॉल करने पर या फिर क्लिनिक आने पर मिल जाएगी।
क्या डॉक्टर अभी किसी इमरजेंसी केस को देख सकते हैं? मेरे मरीज की स्थिति नाजुक है।
हमारे निर्धारित समय के अनुसार, यदि समय उपलब्ध होगा, तो अवश्य देखेंगे।
क्या इमरजेंसी में डॉक्टर को दिखाने की फीस अलग से चार्ज की जाती है?
कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं।
क्या डॉक्टर विट्रियो-रेटिनल सर्जन हैं? क्या वे आँखों की सामान्य बीमारियों का भी इलाज देखते हैं?
हाँ।
डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाइयाँ क्या यहीं से मिल जाएँगी या मैं उन्हें बाहर की किसी मेडिकल शॉप से भी ले सकता हूँ?
हाँ, दवाइयाँ यहाँ से भी मिल जाएँगी। आप चाहें तो बाहर की किसी मेडिकल शॉप से भी दवाइयाँ ले सकते हैं। बस दवाइयों की गुणवत्ता की जाँच अवश्य कर लें।
क्या आप के यहाँ ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा है या केवल कैश में ही भुगतान करना होगा?
हाँ, ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा उपलब्ध है।
क्या आपके यहाँ कैशलेस इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध है?
हाँ, कैशलेस इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कृपया यह पेज देखें:
अगर सर्जरी की जरूरत पड़े, तो क्या सर्जरी यहीं होगी या किसी दूसरे अस्पताल/सेंटर में करवाई जाएगी?
सर्जरी सर्वोदय हॉस्पिटल, गाजियाबाद में की जाएगी, जहाँ हमारा अपना ऑपरेशन थिएटर (OT) है।
डॉक्टर के आई सेंटर का कोई प्रमुख लैंडमार्क क्या है? क्या मैं Google Maps पर लोकेशन देखकर सीधे वहाँ पहुँच सकता हूँ?
जी हाँ, हमारा आई सेंटर एक प्रमुख लैंडमार्क NCA (पूर्व में ALT Centre) के सामने स्थित है। आप Google Maps पर लोकेशन देखकर भी सीधे हमारे सेंटर पहुँच सकते हैं।
क्या मुझे अपनी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट, पर्चे और पहले से चल रही दवाइयों की जानकारी साथ लेकर आनी होगी?
हाँ, यदि आप अपनी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट, पर्चे और पहले से चल रही दवाइयों की जानकारी साथ लेकर आएँ, तो बेहतर रहेगा।
मैं पहले भी डॉक्टर को दिखा चुका हूँ। क्या मेरा पुराना मेडिकल रिकॉर्ड आपके यहाँ उपलब्ध होगा?
हाँ, आपका पुराना मेडिकल रिकॉर्ड हमारे यहाँ उपलब्ध होगा।
डॉक्टर का मरीजों के प्रति व्यवहार कैसा है? क्या डॉक्टर मरीज को पर्याप्त समय देकर उनकी समस्या समझते और समझाते हैं?
जी हाँ, डॉक्टर आपको पर्याप्त समय देंगे, आपकी समस्या को ध्यानपूर्वक समझेंगे और उचित तरीके से समझाएँगे।
क्या आपके यहाँ अपनी गाड़ी पार्क करने की पर्याप्त सुविधा है?
हाँ, गाड़ी पार्क करने की सुविधा उपलब्ध है।
क्या डॉक्टर आवश्यकता पड़ने पर किसी दूसरे विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर को रेफर करते हैं?
हाँ, आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर आपको संबंधित विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर के पास रेफर करते हैं।
क्या डॉक्टर ऑफिस या स्कूल में जमा करने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जारी कर सकते हैं?
हाँ, कुछ विशेष बीमारियों के मामलों में डॉक्टर मेडिकल सर्टिफिकेट जारी कर सकते हैं।
अगर आँखों में कोई गंभीर समस्या हो और मरीज क्लिनिक तक आने की स्थिति में न हो, तो क्या डॉक्टर घर पर आकर मरीज को देख सकते हैं?
नहीं, वर्तमान में घर पर जाकर मरीज को देखने की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
क्या आपके यहाँ मरीजों के लिए व्हील चेयर और लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध है?
हाँ, हमारे यहाँ मरीजों के लिए व्हीलचेयर और लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध है।

